24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, स्वतंत्रता दिवस को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किये निर्देश

नई दिल्ली ,12 अगस्त (आरएनएस)।  75 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन कोरोना ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोविड-19 के औसतन 15,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा ना हो और सभी लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थानों पर ‘स्वच्छ भारतÓ अभियान चलाने और स्वैच्छिक नागरिक भागीदारी के माध्यम से इन्हें ‘स्वच्छÓ बनाए रखने के लिए एक पखवाड़े और महीने भर तक जारी रखने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के 16,561 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,23,557 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीज 1,23,535 हैं।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

ब्रिक्स से भारत को क्या मिला? चिदंबरम के सवाल पर भाजपा का जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading