30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय की फिल्म रक्षा बंधन ने की ठीक ओपनिंग

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग हर शुक्रवार को कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है लेकिन इस बार बीते गुरुवार यानी 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। एक अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और दूसरी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा। इन दोनों फिल्मों को लेकर काफी दिनों से माहौल बना हुआ था कि ये फिल्में कितनी कमाई करेंगी। फिलहाल, हम आपको बताने जा रहे हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन ने पहले दिन कितनी कमाई की है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन भाई-बहन के त्यौहार रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई है।अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन ने 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। इस फिल्म को शुक्रवार को बजाय गुरुवार को रिलीज किया गया। दरअसल, रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है और फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर बेस्ड है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म की निगाहें इस वीकेंड के साथ ही सोमवार पर भी रहेंगी क्योंकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है।अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन को बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से टक्कर मिल रही है। हालांकि, अभी तक क्रिटिक और दर्शकों के सामने आए रिव्यू से साफ पता चल रहा है कि फिल्म रक्षा बंधन को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसलिए अक्षय कुमार का ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला है। वहीं, फिल्म के गुरुवार को रिलीज करने से वीकेंड में एक्स्ट्रा दिन के साथ ही 15 अगस्त वाला सोमवार भी मिल रहा है। इस हिसाब फिल्म की लगातार 5 दिन कमाई करने की उम्मीद लगाई जा रही है।आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहेजमीन कौर भी हैं। भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार की प्रेमिका का तो बाकी एक्ट्रेसेस ने उनकी बहन का रोल किया है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading