November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

7 शव बरामद, अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि

फतेहपुर/बांदा,13 अगस्त (आरएनएस)। फतेहपुर जिले में दो दिन पहले नौका पलटने से जिन 17 लोगों के डूबने की आशंका थी उनमें से सात के शव शनिवार को जिले में यमुना नदी से निकाले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इन शवों के बरामद होने के साथ ही गुरुवार को बांदा जिले के समगरा गांव में हुई त्रासदी में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें एक शव राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मरका ले गयी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय तिवारी ने बताया कि ये शव घटनास्थल से करीब 15-20 किलोमीटर दूर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव के घाट से 30 से अधिक लोग नौका में सवार होकर यमुना नदी पार कर फतेहपुर जिले के कौहन घाट जा रहे थे, तभी बीच जलधारा में नौका डूब गई थी।
००

अन्य ख़बरें

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

Newsdesk

भारत ने स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई बड़ी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment