32.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

करीना से पहले मानुषी छिल्लर को मिली थी लाल सिंह चड्ढा, यशराज फिल्म्स के लिए ठुकराई फिल्म

इन दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा चर्चा में है। गुरुवार को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जहां आमिर के प्रशंसक फिल्म को पसंद कर रहे हैं, वहीं फिल्म का विरोध भी हो रहा है। फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आ रही हैं। अब फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। खबरों के अनुसार करीना से पहले यह फिल्म मानुषी छिल्लर को ऑफर की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार लाल सिंह चड्ढा में फीमेल लीड के लिए पहली पसंद 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी थीं। हालांकि, जब मानुषी को यह फिल्म ऑफर हुई तब उन्हें सम्राट पृथ्वीराज मिल चुकी थी। किसी भी न्यूकमर के लिए यशराज फिल्म्स के साथ बॉलीवुड में शुरुआत करना बड़ी बात है। मानुषी भी ऐसा ही करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने एलएससी के लिए मना कर दिया। हालांकि, मानुषी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।मानुषी ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं। अक्षय इसमें पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 3 जून को रिलीज हुई थी। बड़े पैमाने पर प्रचार किये जाने के बावजूद फिल्म दर्शक जुटाने में कामयाब नहीं हुई थी। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। सम्राट पृथ्वीराज के बाद मानुषी अब फिल्म तेहरान में नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।लाल सिंह चड्ढा में आमिर के साथ करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने लाल सिंह की प्रेमिका और पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद करीना ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके बेटे जेह गर्भ में थे। दर्शक नेपोटिज्म पर करीना के एक पुराने बयान को लेकर उनकी इस फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे थे। आमिर के पुराने बयानों की वजह से भी फिल्म का विरोध हो यशराज फिल्म्स मानुषी से पहले भी कई कलाकारों को लॉन्च कर चुका है। इनमें से किसी की पहली फिल्म सुपरहिट हुई तो किसी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रह गई। अनुष्का शर्मा ने यशराज की रब ने बना दी जोड़ी से पर्दे पर कदम रखा था। भूमि पेडनेकर की भी पहली फिल्म यशराज की दम लगाके हइशा थी।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading