38.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हिमाचल के राज्यपाल ने हाई कोर्ट के दो जजों को दिलाई शपथ

शिमला ,16 अगस्त (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंगलवार को यहां उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीशों सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमजद अहतेशम सैयद भी उपस्थित थे।
समारोह राजभवन के दरबार हॉल में हुआ, जहां मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शपथ समारोह का संचालन किया और उनकी नियुक्तियों के संबंध में राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट को पढ़ा।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, विधायक, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, विभिन्न बोडरें और निगमों के अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया।

अन्य ख़बरें

भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

Newsdesk

‘आप’ को ‘जोर का झटका’, इन सांसदों ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान, राघव चड्ढा ने गिनाए नाम

Newsdesk

केरल हाईकोर्ट ने त्रिशूर पूरम से पहले हाथियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading