April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चौरा जलाशय की नहर 28 वर्षों से बंद, लालपुर मरम्मत प्रस्ताव लंबित — तहसीलदार ने किया स्थल निरीक्षण



नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो: जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू
डिंडौरी सी टाइम्स। शहपुरा विकास खण्ड अंतर्गत चौरा जलाशय से संबंधित नहर ग्राम लालपुर के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार  शहपुरा , जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे सहित अन्य अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, सरपंच भारत सिंह और ग्रामीण किसान भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर की स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले “लालपुर ग्राम” के तहत इस नहर में पानी आया था, लेकिन इसके बाद नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिछले 27–28 वर्षों से नहर में पानी का प्रवाह बंद है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नहर की मरम्मत के लिए लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर प्रमुख अभियंता, भोपाल को भेजा गया है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पाई है।
मौके पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा जांच कर पंचनामा तैयार किया गया। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि सिंचाई सुविधा बहाल हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

इस निरीक्षण के दौरान शहपुरा तहसीलदार मार्को,जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ डिण्डौरी बिहारी लाल साहू, तहसील सदस्य तेजीलाल झारिया, लालपुर सरपंच भरत सिंह सहित ग्रामीण किसान रहे उपस्थित।

————————————————–

अन्य ख़बरें

स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Newsdesk

आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डुमना हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading