।
शराब पीने पैसा नहीं देने पर कर दी थी ट्रक चालक की हत्या ।
कटनी सी टाइम्स ।घटना विवरण – 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात को थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल – 112 से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 में एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ हालत में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल उप निरीक्षक अनील यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे एवं उक्त अज्ञात व्यक्ति को तत्काल डायल – 112 से शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद भेजा गया, जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।
सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/26 धारा 103(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी विवेचना में अज्ञात मृतक की पहचान राकेश दाहिया 42 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला खितौला सीहोर जिला जबलपुर के रूप में हुई । थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं एफएसएल टीम जबलपुर द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए।
मृतक के परिजनों एवं वाहन मालिक से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मृतक के आने-जाने वाले स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर अज्ञात संदिग्धों की पहचान की गई। दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बांधी थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी अमन चौबे पिता पंकज चौबे के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि दिनांक 22 मार्च को आरोपीगण स्लीमनाबाद से जबलपुर के मध्य स्थित हिलटॉप होटल में शराब पीने गए थे। वहां मृतक से पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिस पर दोनों आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।
प्रकरण में आरोपीगण –
रोहित कोल पिता राम सुकान कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बांधी थाना स्लीमनाबाद,
अमन चौबे पिता पंकज चौबे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बांधी थाना स्लीमनाबाद
दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में प्रयुक्त वाहन एवं मृतक का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


