November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ट्रक और इनोवा में हुई भीषण टक्कर , 4 लोगों की मौत, 2 घायल

गुरुग्राम ,16 अगस्त (आरएनएस)। गुरुग्राम में मंगलवार तड़के 1.40 बजे एक ट्रक के पलट जाने और इनोवा कार से टकरा जाने से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच -48) पर सिधरावली गांव के पास कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार हादसे में 1 महिला और 3 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना उस समय हुई जब चालक समेत छह लोग इनोवा कार से उदयपुर से नोएडा जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि सभी मृतक नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
बिलासपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मलिक ने कहा, हमने मृतक के परिवारों और घायलों को सूचित कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।
00

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट-वीजा नियमों में दी बड़ी राहत, शरणार्थियों और प्रवासियों को मिलेगा लाभ

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

Leave a Comment