25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

काफी समय से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे नदीम और सैफुल्ला

कानपुर ,16 अगस्त (आरएनएस)।  आतंकी सैफुल्ला की गिरफ्तारी के बाद एटीएस को अहम जानकारी हाथ लगी है। नदीम और सैफुल्ला दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे और काफी समय से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के बाद खलबली मच गई है। वहीं बिहार तक भी नेटवर्क होने की जानकारी मिल रही है।  नेटवर्क को तलाश करने के लिए एटीएस ने अलग-अलग टीमें लगाई हैं।
तीन दिन पहले गंगोह क्षेत्र के कुंडाकलां गांव से नदीम को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। नदीम से एटीएस ने पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारी मिली थी। नदीम पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों के संपर्क में था और स्थानीय स्तर पर भी आतंक की नई टीम तैयार कर रहा था। नदीम से पूछताछ के बाद एटीएस ने फतेहपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदबाडा निवासी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया है। सैफुल्ला भी नदीम के संपर्क में था। पूछताछ में बनाया कि वह जल्द ही पाकिस्तान जाकर फिदायीन हमले की ट्रेनिंग लेना चाहते थे। बताया जा रहा है कि सैफुल्ला मूल रूप से बिहार राज्य के जिले मोतिहारी के गांव अधकपरिया थाना रामगढ़वा का रहने वाला है। जिस कारण जैश का यह नेटवर्क बिहार तक भी फैल गया था। नेटवर्क को खंगालने के लिए एटीएस की टीम जुट गई है।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading