31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सैफुल्ला ने 15 दिन ट्रेनिंग कैंप में लिया था हिस्सा

कानपुर ,17 अगस्त (आरएनएस)। कानपुर में गिरफ्तार किए गए सैफुल्ला ने लोन वुल्फ अटैक की ट्रेनिंग ली है। यह खुलासा उसने एटीएस की पूछताछ में किया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित कैंप में इस आक्रमण कला की ट्रेनिंग ली। पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को और आधा दर्जन संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। अब उनकी भी तलाश की जा रही है। फतेहपुर निवासी हबीबुल को 13 अगस्त की देर रात फतेहपुर से पकड़ा था। कानपुर से उसकी गिरफ्तारी दिखाने के बाद लखनऊ ले जाया गया। वहां कोर्ट में पेश करने से पहले एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने संदिग्ध से पांच घंटे तक पूछताछ की। सैफुल्ला ने पूछताछ में बताया कि उसने पाकिस्तान में 20 दिन और अफगानिस्तान में 15 दिन के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था। संदिग्ध आतंकी ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि लोन वुल्फ आक्रमण कला में एक व्यक्ति को कई लोगों को बंदूक और चाकू से मारने की ट्रेनिंग दी जाती है। उसने एजेंसियों को बताया कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा की हत्या की योजना बनाई थी। कोई भी उसे बचाने के लिए सामने आता वह मारा जाता।

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading