28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्राम सिकंदरा माइनर क्रमांक-02 के नहर माइनिंग कार्य के लिए 92 लाख रुपयों की मिली स्वीकृति


*विधायक विवेक पटेल ने मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री का जताया आभार*

*वारासिवनी*-क्षेत्रों के नहरों के लाइनिंग और मरम्मत के लिए समय-समय पर वित्तीय स्वीकृति की जाती है।ऐसे कार्यों के माध्यम से नहरों के रिसाव को रोककर अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाना निश्चित किया जाता है।ताकि क्षेत्रों के किसानों की फसलों तक पानी पहुंचे।क्षेत्र के किसानों द्वारा नहरों के मरम्मत कार्य के लिए शासन प्रशासन से मांग की जाती रही है।मगर किसानों की मांग को हर समय शासन प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जाता रहा है।जिसके बाद क्षेत्र के किसानों ने इन समस्याओं को वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र के विधायक विवेक पटेल के समक्ष रखा।क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए विधायक विवेक पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से मुलाकात कर नहरो के मरम्मत कार्य की मांग की थी।जिसके पश्चात विधायक विवेक पटेल और किसानों की मांग को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने 92 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।जिसके बाद विधायक विवेक पटेल ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

*नहरों के मरम्मत कार्य होने के पश्चात किसानों को मिलेगा पर्याप्त पानी-विवेक पटेल*
          विवेक पटेल ने बताया कि विधायक बनने के बाद मेरा प्रयास स्वास्थ्य,शिक्षा सहित खेती के लिए  किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो।मै समय-समय पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर नहरों के मरम्मत कार्य के लिए मांग किया था। कई वर्षों से नहरों के मरम्मत कार्य नहीं होने से और नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने से बालाघाट जिले के हजारों किसान रबी की सफल नहीं लगा पाए।जिससे किसानों को आर्थिक समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है।वहीं नहरों में गंदगी के साथ ही झाड़ियों पनप गई है।नहरों के मरम्मत कार्य होने के पश्चात सिंचाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। और सैकड़ों किसानों को इसका लाभ मिलेगा।कृषि क्षेत्र में उन्नति और प्रगति के लिए मै निरंतर प्रयास कर रहा हु।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading