November 4, 2026
सी टाइम्स
खेलमनोरंजन

नीतू कपूर ने सचिन और रणबीर की क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर शेयर की

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखे जा सकते हैं। नीतू ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ” काश हमारे पास पॉवर होती कि हम सारी बीमारियां, तनाव और वायरस को इस ग्रह से बाहर फेंक पाते।”

फोटो में सचिन बल्ला पकड़े हुए हैं तो दूसरी तरफ रणबीर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

कोरोनावायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और सचिन ने लोगों से सरकार के आदेशों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कोरोना से लड़ाई में पीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

Leave a Comment