37.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गुजरात में 3 अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत

अहमदाबाद 19 Aug. (Rns): गुजरात में तीन अलग-अलग हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तीनों दुर्घटनाएं गुरुवार रात की हैं।

पहले हादसे में अहमदाबाद का एक परिवार अपनी कार से वटवा से वडोदरा जा रहा था। इस दौरान उनकी कार ट्रक से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

पीड़ितों की पहचान जयश्री (60), उनकी बहू हितिका (40), पोती जैनी (चार) और ड्राइवर अकबर छतरी के रूप में हुई है।

दूसरा हादसा अहमदाबाद में हिट एंड रन का बताया गया। पीड़ित विशाल गायकवाड़ (25) काम से घर लौट रहा था कि सामने से आ रही एक ऑडी ने चिमनभाई पुल पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटकर ले गई।

तीसरे हादसे में लिमखेड़ा सर्किट हाउस रोड के पास एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार कनुभाई की मौके पर ही मौत हो गई और उनके भाई दिलीपभाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य ख़बरें

भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स: खेल मंत्री मांडविया

Newsdesk

नई दिल्ली : शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्री की पीट-पीटकर हत्या, मुजफ्फरनगर से आठ गिरफ्तार

Newsdesk

बैंक ऑफ बड़ौदा में कई पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 10 जुलाई तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading