November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई रेड

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आरएनएस) । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहां की सीबीआई आई है उनका स्वागत है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं और लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं लेकिन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। दिल्ली की चर्चित शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई एक्शन में आ गई है। सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की  और इतना ही नहीं सीबीआई ने पूर्व एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर छापेमारी की तो वही सीबीआई की कार्रवाई पिछले 5 घंटे से जारी है।सीबीआई की ये कार्रवाई दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर है। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया था। इस रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। दरअसल, दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है।गोपी कृष्णना के अलावा तीन और अफसरों के यहां छापेमारी की गई है। गोपी कृष्णना पूर्व एक्साइज कमिश्नर हैं, उन्होंने ही इस ‘विवादित’ नीति को बनाया और लागू किया और इतना ही नहीं वे उन 11 अफसरों में भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ दिल्ली एलजी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।

अन्य ख़बरें

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

Newsdesk

भारत ने स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई बड़ी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment