27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

लैंडिग से पहले 200 फीट ऊपर हवा में टकरा गए 2 विमान, कई लोगों की मौत

कैलिफोर्निया ,19 अगस्त । अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए। इसमें कई लोगों की मौत हो गई। टक्कर वॉटसनविले म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर हुई। दुर्घटना के दौरान ट्विन इंजन वाले सेना 340 में 2 लोग सवार थे और एक इंजन वाले सेसना 152 में केवल पायलट था।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के पास तुरंत अतिरिक्त जानकारी नहीं थी। वो दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। ग्राउंड पर मौजूद कोई घायल नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटोज और वीडियोज में एयरपोर्ट के पास मैदान में एक छोटे विमान के मलबे को देखा जा सकता है। एक फोटो में हवाई अड्डे के पास एक सड़क से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट पर मौजूद एक छोटी सी इमारत को नुकसान पहुंचा है।
शहर के इस एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग और टेक ऑफ को निर्देशित करने के लिए कंट्रोल टॉवर नहीं है। हवाई अड्डे पर 4 रनवे हैं और यहां 300 से अधिक विमान रुकते हैं। यह साल में 55,000 से अधिक ऑपरेशंस को संभालता है और इसका उपयोग अक्सर मनोरंजक विमानों और कृषि व्यवसायों के लिए किया जाता है। एक चश्मदीद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने पर विमान लगभग 200 फीट हवा में थे। फायरफाइटर्स, वाटसनविले पुलिस विभाग के अधिकारी और कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बीच हवा में टक्कर के बाद एक विमान हवाई अड्डे की हैंगर बिल्डिंग में से एक से टकरा गया।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment