अंकारा ,22 अगस्त । तुर्की के दक्षिणपूर्वी गाजियांटेप प्रांत में एक हाइवे पर सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। गाजियांटेप-निजिप हाइवे पर हुई इस दुर्घटना में एक पैसेंजर व्हीकल, एक बस, एक एम्बुलेंस और बचाव दल शामिल थे।
गाजियांटेप के गवर्नर दावुत गुल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि पहले एक पैसेंजर व्हीकल का एक्सीडेंट हुआ, फिर एक बस पलट गई और बचाव दल को टक्कर मार दी। राज्यपाल ने कहा कि हताहतों में दो पत्रकार, चार स्वास्थ्यकर्मी और तीन दमकलकर्मी शामिल हैं।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और मेडिकल स्टाफ भेजा गया। निजि़प दिशा की ओर जाने वाले हाइवे के सेक्शन को परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है।


