22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय कुमार ने की कठपुतली की घोषणा, 2 सितंबर को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म

अक्षय कुमार बॉलीवुड के व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। एक के बाद एक उनकी कई फिल्में रिलीज की कतार में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म कठपुतली की घोषणा कर दी है, जो 2 सितंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन का काम रंजीत एम तिवारी ने संभाला है। अक्षय ने ट्विटर पर इस फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने इसका टीजर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ये खेल पावर का नहीं, दिमाग का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं सभी कठपुतली हैं। फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर आएगी। जैसे ही सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा हुई, फैंस की तरफ से अभिनेता को बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। 35 सेकेंड के टीजर में अक्षय पुलिस की वर्दी में दिखे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि फिल्म में अक्षय एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह भी दिखने वाली हैं। सरगुन मेहता भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा। असीम अरोरा ने इसका लेखन किया है। कठपुतली से पहले अक्षय आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखे थे। यह कॉप ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैसा वसूल साबित हुई थी। फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में आई थी। कठपुतली तमिल क्लासिक फिल्म रत्सासन की हिंदी रीमेक होगी। रत्सासन 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे फिल्म का अहम पात्र अरुण फिल्म निर्माता बनने के सपने को छोड़ देता है और अपने पिता की मृत्यु के बाद एक पुलिस अधिकारी की नौकरी करता है। वह एक साइको किलर को ट्रैक करने की कोशिश करता है, जो छात्राओं को निशाना बनाता है। इसमें अमला पॉल, अम्मू अभिरामी और काली वेंकट नजर आए थे। अक्षय हाल में रक्षा बंधन में भूमि पेडनेकर के साथ दिखे हैं। वह साउथ फिल्म रक्षासुडू की हिंदी रीमेक और सुपरस्टार सूर्या की तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक का हिस्सा हैं। फिल्म राम सेतु में भी अक्षय मुख्य भूमिका में हैं। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। ओह माय गॉड 2, सेल्फी और बड़े मियां छोटे मियां जैसी कमर्शियल फिल्में भी उनके खाते से जुड़ी हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading