23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नासा ने गैर-सौरीय ग्रह वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड का पता लगाया

लॉस एंजेलिस ,26 अगस्त। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(नासा) को पहली बार सौर मंडल के बाहर किसी ग्रह के वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड की मौजूदगी का स्पष्ट सबूत मिला है।
नासा की ओर से जारी बयान के मुताबिक गैस के विशालकाय ग्रह का 700 प्रकाश वर्ष दूर सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा करने से ग्रह की संरचना और गठन में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
नासा ने कहा कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से कार्बन डाइऑक्साइड के संबंध में ऐसा पहली बार स्पष्ट सबूत मिला है। इस खोज से यह भी साफ होता है कि भविष्य में इस टेलीस्कोप से छोटे चट्टानी ग्रहों के पतले वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड का पता लगाना और उसको मापना संभव हो सकता है।
बयान में कहा गया है कि इससे पहले हबल , स्पिट्जर अंतरिक्ष सहित कई दूरबीनों से ग्रह के वायुमंडल में जल वाष्प, सोडियम और पोटेशियम की मौजूदगी का पता चला था।
नासा ने कहा, ‘जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोपÓ की बहतरीन इन्फ्रारेड संवेदनशीलता से अब इस ग्रह पर भी कार्बन डाइऑक्साइड की पुष्टि हुई है।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading