November 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड से निपटने के लिए वेस्ट बैंक में 30 दिनों के लिए लगा आपातकाल

रामल्लाह ,26 अगस्त। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने वेस्ट बैंक में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 30 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है। फिलिस्तीनी क्षेत्रों में कोरोनावायरस मामले सामने आने के बाद पहली बार मार्च 2020 में आपातकाल की स्थिति घोषित की गई थी।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि, इसे इस साल जनवरी में आखिरी बार बढ़ाया या फिर से घोषित किया गया था।
आपातकाल की स्थिति में, सरकार को महामारी से लडऩे के लिए आवश्यक कोई भी कदम उठाने का अधिकार है।
शुक्रवार की सुबह तक, फिलिस्तीन ने महामारी शुरू होने के बाद से कुल 619,519 कोविड-19 मामले और 5,396 मौतें दर्ज की हैं।

अन्य ख़बरें

-भारत एफटीए से बदलेगा भारत-जर्मनी व्यापार, टैरिफ घटेंगे, रोजगार बढ़ेंगे: डॉ. जैस्पर वीक

Newsdesk

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा ‘मिस्टर वीटो’ : ट्रंप

Newsdesk

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ‘अपनी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment