November 5, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

टाटा ग्रुप का पंजाब में बड़ा निवेश, लुधियाना में लगाएगी 2600 करोड़ रुपए का प्लांट

चंडीगढ़ ,27 अगस्त । औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टाटा ग्रुप को लुधियाना में 2,600 करोड़ रुपये के निवेश से स्क्रैप आधारित स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन पत्र सौंपा। टाटा स्टील लिमिटेड के ग्लोबल सीईओ और प्रबंध निदेशक, टी.वी. नरेंद्रन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, हम पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य में टाटा ग्रुप द्वारा यह पहला निवेश इस दिशा में एक कदम आगे है।
राज्य में टाटा ग्रुप का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि राज्य में इस विश्व स्तर पर अग्रणी कंपनी द्वारा यह पहला निवेश है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रमुख औद्योगिक समूह द्वारा निवेश राज्य को औद्योगिक विकास के उच्च विकास पथ पर आगे बढ़ाएगा। मान ने आगे कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व का क्षण है और राज्य सरकार राज्य में संयंत्र की स्थापना और संचालन के लिए टाटा ग्रुप को पूर्ण समर्थन और सहयोग देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से राज्य के युवाओं को अत्यधिक लाभ होगा क्योंकि इससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप परियोजना के पहले चरण में लगभग 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जो सरकार के हाई-टेक वैली इंडस्ट्रियल पार्क से सटे लुधियाना में स्थित होगा।
मान ने कहा कि टाटा ग्रुप द्वारा पंजाब में यह पहला निवेश है और यह राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट पंजाब की टीम की भी पीठ थपथपाई, जिसने टाटा ग्रुप के भारत के पहले स्क्रैप आधारित एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना के प्रयास में टाटा स्टील प्रबंधन को सुविधा प्रदान की। मान ने कहा कि यह प्लांट पीएसआईईसी द्वारा विकसित अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क से सटे 115 एकड़ भूमि में फैला होगा।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? बिल चुकाने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक कर लें

Newsdesk

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment