25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हरदोई के पाली हादसे में 8 लोगों के शव किए गए बरामद

हरदोई ,28 अगस्त (आरएनएस)।  जिले के पाली थाना क्षेत्र में हुए हादसे में अब तक 8 लोगों के शव गर्रा नदी से बाहर निकाले जा चुके हैं।कई घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट ने लापता लोगों के शवों को खोज निकाला।
कल पाली क्षेत्र के कुछ किसान ट्रैक्टर ट्राली से अपना खीरा बेचकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में गर्रा नदी के पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा नदी में गिर गया था।उस समय ट्रैक्टर ट्राली पर 20 लोग सवार बताए गए थे जिनमें से 14 लोग बाहर निकल आए थे जबकि कई लोग लापता थे।आज गोताखोरों ने आठ लोगों के शवों को खोज निकाला।
जिले के पाली थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद गर्रा नदी से लापता लोगों में से नन्हे उर्फ रामकृपाल,
मुकेश पुत्र रामभरोसे, रिंकू पुत्र राधेश्याम और मुकेश पुत्र श्रीधर,अमित,मझिले और दरियापुर निवासी हरिशरण पुत्र मुनेश्वर,अतरजी के मजरा पुरवा निवासी नरेंद्र का शव बरामद किया है।दरअसल कल पाली थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव के रहने वाले किसान एक ट्रैक्टर ट्राली से अपना खीरा बेचने के लिए कस्बा पाली के निजामपुर गए थे और फिर खीरा बेचकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। वापस लौटते समय गर्रा नदी के पुल पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गर्रा नदी नदी में गिर गया था।हादसे के समय ट्रैक्टर ट्रॉली में बताया गया था कि करीब 20 लोग सवार थे जिनमें से 14 लोग बाहर निकल आए थे जबकि अन्य लोग लापता थे।लापता 6 लोगों के शवों के साथ ही पड़ोस के गांव दरियापुर के रहने वाले हरिशरण और अतरजी के मजरा पुरवा निवासी नरेन्द्र का शव भी बरामद किया गया है।हादसे के बाद डीएम,एसपी और आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंची थीं।गर्रा नदी में कई किलोमीटर तक जाल लगवाया गया था।करीब 15 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट ने लापता लोगों के शवों को खोज निकाला।गोताखोरों ने नदी से अभी तक 8 शवों को बरामद कर लिया गया है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र में हादसा हुआ था, जिसमें बताया गया था कि करीब 20 लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे,हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट ने सर्च अभियान चलाया,जिसमें से जो 6 लोग लापता बताए गए थे उनके शव बरामद किए गए हैं,साथ ही  दो अन्य व्यक्तियों के शव भी बरामद किये गये हैं जिनकी शिनाख्त कर ली गई है। शासन की ओर से मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading