26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

लिविंग रूम को शानदार तरीके से सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

लिविंग रूम को घर का मुख्य कमरा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि कोई भी मेहमान सबसे पहले इसी कमरे से रू-ब-रू होता है। वहीं, यह कमरा मेहामानों के आगे हमारी जीवनशैली की भावना को भी प्रदर्शित करता है, इसलिए इस कमरे को व्यवस्थित और सजाए रखना जरूरी है। आइए आज हम आपको लिविंग रूम को सजाने के लिए पांच आसान टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप कमरे को काफी खूबसूरत बना सकते हैं। गहरे और हल्के रंग मिलाएंलिविंग रूम में एक ही रंग का इस्तेमाल करना एक बोरिंग ट्रेंड बन चुका है, इसलिए इसकी बजाय आप अपने लिविंग रूम को सजाने के लिए हल्के और गहरे रंग की वस्तुओं को व्यवस्थित करें। आप सुनहरे पीले, हरे या हेजलनट जैसे नरम रंगों को चुन सकते हैं और अपने लिविंग रूम में गहरे रंग के सोफे, फर्नीचर या कारपेट आदि से सजा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप एक ही रंग के शोपीस भी अपने कमरे में रख सकते हैं। सही सोफा चुनेंसोफे के बिना लिविंग रूम अधूरा सा लगता है क्योंकि इससे कमरे की बैठने की व्यवस्था बेहतरीन होती है। इसलिए किसी ऐसे सोफे पर निवेश करें, जो कमरे की जगह के लिए उपयुक्त हो। अगर आपके पास ओपन-प्लान स्पेस है, तो वाइब्रेंट शेड में बड़े एल-आकार के सोफे का चयन करें। वहीं, अगर सोफे के लिए जगह कम है तो आप सिंगल सोफा खरीद सकते हैं। सही आकार के पैटर्न वाले कारपेट का करें चयनसही आकार के कारपेट को शामिल करने से लिविंग रूम का पूरा रूप बदल जाता है और यह कमरे को अधिक स्टाइलिश रूप देता है। इसलिए एक ऐसा कारपेट खरीदें, जो आपके सभी फर्नीचर के अनुसार और कारपेट के किनारों समेत दीवारों के बीच लगभग 10-20 इंच की जगह छोड़े। आप अपने लिविंग रूम को एक शानदार लुक देने के लिए एक वाइब्रेंट रंग और पैटर्न वाला कारपेट चुन सकते हैं। उपयुक्त लाइट्स करें स्थापितलाइट्स किसी भी तरह की जगह को हाइलाइट करने में अहम भूमिका अदा करती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि ये जगह के अनुसार उपयुक्त होनी चाहिए। अक्सर यह देखने में आता है कि लोग लिविंग रूम की लाइटिंग के लिए सिर्फ एक एलईडी ट्यूब लगा देते हैं, लेकिन आप ऐसा न करें। आप अपने लिविंग रूम की छत पर छोटी-छोटी लाइटिंग की व्यवस्था करें क्योंकि इससे कमरे को रॉयल लुक मिलेगा। स्टूल, सेंटर टेबल और वॉल आर्ट को चुनेंअगर आप अपने लिविंग रूम को अपने मेहमानों के लिए अधिक आरामदायक बनाना चाहते हैं तो स्टूल, सेंटर टेबल, ओटोमैन और साइड चेयर खरीदने पर विचार करें। इन फर्नीचर को जहां जरूरत हो, वहां स्थानांतरित कर सकते हैं। वहीं, कुछ आकर्षक वॉल आर्ट आइटम, शो पीस या यहां तक कि फ्लोवर पॉट जैसी सुंदर चीजें शामिल करके अपने लिविंग रूम को और सजाएं।

अन्य ख़बरें

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

Newsdesk

16 सितंबर का पंचांग: भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

एक हादसे में खोए परिवार के तीन स्तंभ, फिर बचाई पिता की विरासत, संकेत अग्रवाल की ‘रुद्राक्ष आटा’ तक की संघर्षपूर्ण यात्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading