32.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दबंगों ने 20 दलित परिवारों के घर किए ध्वस्त, मारपीट करने के बाद गांव से जबरन निकाला

रांची ,30 अगस्त (आरएनएस)। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरूमातू गांव में दबंगों ने 20 दलित परिवारों के डेढ़ दर्जन घर ध्वस्त कर दिये हैं। ज्यादातर घर मिट्टी और फूस के थे, जिनमें ये परिवार पिछले तीन-चार दशकों से रह रहे थे। जिस जमीन और इलाके में ये लोग बसे थे, उसे मदरसे की जमीन बताते हुए उनपर यह जुल्म किया गया। दलितों ने घरों को ध्वस्त करने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी गयी। इतना ही नहीं, उजाड़े गये लोगों को दो गाडिय़ों पर लादकर एक जंगल के पास छोड़ दिया गया।
यह घटना सोमवार की है। बाद में भगाये गये दलितों का एक समूह पांडु थाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बस्ती के मुसलमान दबंगों ने उनपर जुल्म किया है। ये लोग हमेशा उनके साथ मारपीट करते थे और बस्ती को खाली करने का दबाव बनाते थे। इधर पांडु थाने की पुलिस ने इसे जमीन विवाद का मामला बताया है। पुलिस का कहना है कि इसकी मौखिक शिकायत की गई है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जायेगी।
बताया गया विशेष समुदाय के लोग भीड़ की शक्ल में सोमवार को हरवे-हथियारों से लैस होकर मुरुमातू के दलित टोले में पहुंचे और घरों को ध्वस्त कर दिया। मिट्टी के घरों और झुग्गी झोपडिय़ों को उजाडऩे के बाद उनके सामान गाडिय़ों में लोड कर छतरपुर के लोटो इलाके के जंगल में उतार दिये गये। उजाड़े गये दलित परिवारों में एक भी व्यक्ति शिक्षित नहीं है। ज्यादातर लोग भीख मांगकर या छोटा-मोटा काम कर गुजारा करते हैं। इन लोगों ने पहाड़ के नजदीक मिट्टी काटकर कच्चे घर बनाये थे। पीडि़त परिवारों का कहना है कि उनके पास जमीन से संबंधित सर्वे के कागजात भी हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading