November 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

लीक हुआ प्रभास की आदिपुरुष का पहला टीजर !!

सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर है। तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं। रामायण की कहानी पर आधारित फिल्म आदिपुरुष में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म को मेकर्स अगले साल जनवरी 2023 में रिलीज करने वाले हैं। फिल्म के अभी तक एनाउंसमेंट पोस्टर्स ही सामने आए हैं। प्रभास के लुक से लेकर बाकी किरदारों के लुक को बेहद टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है। जिसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में आदिपुरुष की पहली झलक दिखाई दे रही है। जिसके बाद इस वीडियो पर लोगों की नजरें टिक गई हैं। इस वीडियो को देखने से लगता है कि ये आदिपुरूष का टीजर वीडियो है। मगर दरअसल, ये एक फैन मेड वीडियो है। जिसमें प्रभास का दमदार लुक नजर आ रहा है। इस वीडियो को प्रभास ट्रेंड्स के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसे देख फैंस बेकाबू हो रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद फैंस में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment