June 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ममता ने यूनेस्को का किया धन्यावाद

कोलकाता, 01 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा को एक भावात्मक सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता देने के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) को धन्यवाद दिया।
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “दुर्गा पूजा एक ऐसी भावना है, जो संकीर्णता की बाधाओं से ऊपर उठकर हमें एक साथ लाती है। यह कला की भव्यता को अध्यात्म से जोड़ती है। ”
उन्होंने कहा, “हम दुर्गा पूजा को एक भावात्मक सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता देने और इसमें शामिल सभी लोगों के प्यार के श्रम का सम्मान प्रदान करने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद देते हैं।”
सुश्री बनर्जी ने बुधवार को कहा था, “कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा ‘भावात्मक सांस्कृतिक विरासत टैग’ दिया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।”

अन्य ख़बरें

मुंबई एयरपोर्ट से चल रहे सोने की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

Newsdesk

संविधान की रक्षा प्रतिदिन की जानी चाहिए, न कि केवल साल में एक बार याद की जानी चाहिए: राजीव चंद्रशेखर

Newsdesk

स्कूल-अस्पताल समेत सार्वजनिक इमारतों के लिए राष्ट्रीय फायर सेफ्टी फ्रेमवर्क की मांग, याचिका दायर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading