32.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

दुनिया भर में भारतीय टैलेंट का डंका, स्टारबक्स ने लक्ष्मण नरसिम्हन को बनाया सीईओ





न्यूयॉर्क ,02 सितंबर । दुनिया की सस्बे बड़ी दिग्गज कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। 55 साल के नरसिंह्मन लंदन से अमेरिका स्थानांतरित होंगे। वे एक अप्रैल 2023 को सीईओ का पद ग्रहण करेंगे। स्टारबक्स ने घोषणा की कि नरसिंह्मन कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य बनेंगे।
नरसिंह्मन लंदन से अमेरिका के सिएटल में स्थानांतरित होने के बाद एक अक्तूबर 2022 को भावी सीईओ बनेंगे। सीईओ के रूप में वे अगले साल पदभार संभालेंगे। तब तक वे अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स के साथ मिलकर काम करेंगे।
इसके पूर्व नरसिंह्मन रेकिट, लॉयसोल और बेबी फॉर्मूला निर्माता इनफैमिल में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को ही ब्रिटेन के रेकिट बेंकिजर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी का पद छोडऩे का एलान किया था। रेकिट छोडऩे के बाद कंपनी के शेयर मूल्य में चार फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
स्टारबक्स की चेयरमैन मेलोडी हॉब्सन ने कहा कि कंपनी का मानना है कि हमें अपने अगले सीईओ के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिला है। नरसिंह्मन ने कारोबारी दुनिया में कई अहम काम कर काफी ख्याति अर्जित की है।

अन्य ख़बरें

खुले डिजिटल नेटवर्क से खुदरा और वितरण तंत्र में बदलाव लाने पर जोर: पीयूष गोयल

Newsdesk

पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने की असाधारण प्रगति : इंडस्ट्री

Newsdesk

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत तेल बाजार की अस्थिरता से निपटने को तैयार, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: हरदीप सिंह पुरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading