November 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पेंटागन ने अमेरिकी सेना में यौन उत्पीडऩ पर रिपोर्ट की जारी

वाशिंगटन ,02 सितंबर। अमेरिकी रक्षा विभाग ने सेना में यौन उत्पीडऩ पर वित्तीय वर्ष 2021 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की। टॉप लाइन रिजल्ट के मुताबिक, सेक्शुअल असॉल्ट और सेक्शुअल हरासमेंट की लगातार समस्याएं बनी हुई हैं।
8 प्रतिशत से अधिक सक्रिय-ड्यूटी महिलाओं और लगभग 1.5 प्रतिशत सक्रिय-ड्यूटी पुरुषों ने सर्वे किए जाने से पहले साल में किसी न किसी प्रकार के अवांछित यौन संपर्क का अनुभव किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पेंटागन को यौन उत्पीडऩ की कुल 8,866 रिपोर्ट मिलीं, जो कि वित्तीय वर्ष 2020 में प्राप्त 7,816 रिपोटरें से 1,050 अधिक हैं।
अमेरिकी सेना में, वित्तीय वर्ष 2020 से यौन उत्पीडऩ की रिपोर्ट में 25.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
नौसेना में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि मरीन कॉर्प्स और वायु सेना में क्रमश: 1.7 प्रतिशत और 2.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

अन्य ख़बरें

भारत और यूएई ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा

Newsdesk

हर परिवार, हर मोहल्ले में ‘मुखबिर’, हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

Newsdesk

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से ही आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव: वैश्विक विशेषज्ञ

Newsdesk

Leave a Comment