November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूपी : मिर्जापुर में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत

सहारनपुर 03 Sep. (Rns): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित कार के एक बाइक में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई ,जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक कार बेहट थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा ननौली निवासी कुछ मजदूरों को लेकर हिमाचल प्रदेश जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम ढाबा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

मिर्जापुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) हृदय नारायण सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित (22), बुरहान (24), शामिर (21)और तनवीर (22) के रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

Leave a Comment