November 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका उतरा ताइवान के समर्थन में, एक अरब डॉलर के हथियार करवाएगा मुहैया

वॉशिंगटन ,03 सितंबर। चीन और ताइवान के सीमाओं पर बढ़ते तकरार के बीच यूएस की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है। अमेरिकी स्टेट डिपोर्टमेंट ने ताइवान को 1.1 बिलियन यूएस डॉलर के हथियार बेचने की अनुमति दी है। इस हथियारों की खेप में आधुनिक मिसाइलें, सीमाओं की सुरक्षा की तकनीक आदि शामिल होंगे।
इस खेप में 85 मिलियन की साइडविंडर मिसाइलें शामिल हैं। यह एयर टू एयर और जमीन से हमला करने वाली मिसाइल है। इसके अलावा खेप में हारपून एंटी शिप मिसाइलें 355 मिलियन यूएस डॉलर की हैं। इसके अलावा ताइवान की निगरानी रडार कार्यक्रम जो कि 665 मिलियन की है। यह जानकारी स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई है। हालांकि यूएस के इस कदम के बाद चीन और यूएस के बीच तनाव बढऩे का अंदेशा है।
बता दें कि इन दिनों चीन भी अपनी सेना की ताकत लगातार बढ़ाने में लगा है। हाल ही में उसने कई रॉकेट फोर्स तैयार की हैं और उनके लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर रहा है।

अन्य ख़बरें

भारत और यूएई ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा

Newsdesk

हर परिवार, हर मोहल्ले में ‘मुखबिर’, हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

Newsdesk

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से ही आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव: वैश्विक विशेषज्ञ

Newsdesk

Leave a Comment