21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

अमेजन का फाइंड लाइफ अभियान

बेंगलुरु ,04 सितंबर । ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन डॉटइन ने उसकी वेबसाइट पर अपने जीवन के सभी/ अलग-अलग क्षणों के लिए उत्पादों को खोजने के वास्ते आने वाले लोगों के बारे में बताने के लिए फाइंड लाइफ अभियान शुरू किया है।
कंपनी ने आज जारी बयान में कहा कि उसका प्लेटफार्म जीवन जीने और आकांक्षाओं को पूरा करने में किस तरह लोगों की मदद करता है, इसकी झलक दिखाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान की अवधारणा किसी भी खरीदारी के पीछे निहित मानवीय कहानियों और भावनाओं को उजागर करने पर आधारित है, इसमें वास्तविक ग्राहकों को दिखाया गया है जो अमेजन पर विभिन्न प्रकार के उत्पादों को खोजने में सक्षम थे और इससे उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने, परिवार के साथ भागीदारी करने और जीवन का आनंद उठाने में मदद मिली।
डिजिटल अभियान के पहले चरण में को सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया, अगले दो महीने में और वीडियो पेश किए जाएंगे। यह अभियान त्योहारी सीजन के साथ दिवाली के अंत तक जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading