32.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड में एक और लव जिहाद का मामला, आरोपी रब्बानी अंसारी गिरफ्तार


रांची ,05 सितंबर (आरएनएस)। झारखंड में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोहरदगा में रब्बानी अंसारी नाम के एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक 17 वर्षीया नाबालिग आदिवासी लड़की से प्यार का नाटक किया, उसका यौन शोषण किया। जब उसकी पहचान जाहिर हो गई तो उसने लड़की पर धर्म बदलने का दबाव डाला। लड़की के इनकार करने पर रब्बानी ने उसे कुएं में फेंक दिया और उसे पत्थर से कुचलने की कोशिश की। कुछ ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका। इस वारदात को लेकर लड़की के बयान पर लोहरदगा महिला थाने में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की का कहना है कि छह महीने पहले उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने अपना नाम साजन उरांव बताते हुए दोस्ती का हाथ बढ़ाया। फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो उसने प्यार का वास्ता देकर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच जब उसे युवक के असली नाम और मजहब का पता चला, तब उसने उससे मिलने-जुलने और बात करने से इनकार किया। रब्बानी ने उसपर कई बार धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। बीते शुक्रवार को जब वह अपने गांव में किसी काम से जा रही थी तो रब्बानी उसके सामने आ गया। बात करने से इनकार करने पर उसने उसे कुएं में धकेल दिया और उपर से पत्थर फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की। गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई।
इस वारदात की जानकारी मिलने पर लोहरदगा के कई संगठनों ने जोरदार विरोध जताया है। हिंदुत्ववादी संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading