22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अंग्रेजों को मानने वाले लोग देश में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं – भूपेश बघेल

भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हुये शामिल
नई दिल्ली, ,07 सितंबर (आरएनएस)। काँग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ पर कन्याकुमारी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश में अंग्रेजों को मानने वाले लोग जहर फैलाने का काम कर रहे हैं। देश में एकता, भाईचारा को बढ़ावा देने और आम जनता की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी इस पवित्र स्थान से पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कन्याकुमारी, तमिलनाडू में तिरुवल्लुवर स्मारक पहुंचकर श्रृद्धांजलि भी अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने गांधी मंडप का भ्रमण भी किया।
कन्याकुमारी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री बघेल ने कन्याकुमारी की धरती को नमन करते हुये कहा कि इसी जगह से विवेकानंद शक्ति लेकर गए और पूरी दुनिया को संदेश दिया, कि ये वो भारत है जहां दुनियाभर के सताये लोगों को आश्रय दिया जाता है। यहाँ महात्मा गांधी ने शांति और भाईचारा का संदेश दिया और सत्य और अहिंसा पर चलते हुये अंग्रेजों को भारत से बाहर किया।
उन्होने कहा कि अंग्रेजों को मानने वाले लोग ही देश में जहर फैला रहे हैं। देश की एकता और भाईचारा को खत्म कर रहे हैं। देश की गरीब, मजदूर, आदिवासियों, दलितों सहित आम जनता की मूल समस्याओं को लेकर ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading