November 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

प्रीमियर लीग और इएफएल मैच स्थगित

लंदन ,10 सितंबर। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण प्रीमियर लीग और इंग्लिश फुटबाल लीग (ईएफएल) के सप्ताहांत को होने वाले मुकाबले स्थगित कर दिये गये हैं।
इंग्लैंड में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली 96 वर्षीय एलिजाबेथ का गुरूवार को स्काटलैंड में निधन हो गया था।
प्रीमियर लीग ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, महारानी के असाधरण जीवन और देश के प्रति योगदान को सम्मान देने के लिये सोमवार समेत सप्ताहांत में होने वाला प्रीमियर लीग मैच राउंड स्थगित किया जायेगा।
प्रीमियर लीग के मुख्य अधिकारी रिचर्ड मास्टर्स ने कहा, हम और हमारा क्लब देश को दी गयी लंबी और अविचल सेवा के लिये महारानी को श्रद्धाजंलि अर्पित करता है। वह हमारे लिये एक प्रेरणा रही हैं और समर्पित जीवन के बाद एक अविश्वसनीय विरासत छोड़ गयी हैं। यह न केवल राष्ट्र के लिए, बल्कि दुनिया भर के उन लाखों लोगों के लिए भी दुख की घड़ी है जो उनका आदर करते थे। हम उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के साथ हैं।
ईएफएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, आज सुबह यह फैसला लिया गया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को सम्मान देने के लिये 9-10 सितंबर को ईएफएल के सभी मैच स्थगित किये जाते हैं।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment