21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दर्शकों पर चला शिवा और ईशा का जादू, ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म ब्रह्मास्त्र आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। बावजूद इसके ब्रह्मास्त्र को देखने के लिए थिएटर्स में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस फिल्म के रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सूखे के खत्म होने की उम्मीदें भी की जा रही हैं। दूसरी तरफब्रह्मास्त्र के ओपनिंग डे की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, जिन्होंने सबको चौंका दिया है।रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन छप्परफाड़ कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। फिल्म के केवल हिंदी वर्जन ने 32.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है तो वहीं तेलुगु वर्जन ने 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।खबरों के अनुसार पहले दिन ब्रह्मास्त्र के मॉर्निंग शोज में शानदार ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मॉर्निंग और दोपहर के पहले के शोज में सभी सिनेमाघरों में अच्छी ओपनिंग लेने में सफल रही, जिसकी वजह से पहले दिन फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन मॉर्निंग शोज में करीब 40-45 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज करवाई थी। वहीं शाम के भी ज्यादातर शोज हाउसफुल रहे थे।बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र देशभर में कुल 5,019 स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज हुई है। जबकि दुनियाभर में इस फिल्म को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसकी वजह से फिल्म कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन चुकी है।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading