37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

नागार्जुन की द घोस्ट के लिए सोनल चौहान ने लिया प्रशिक्षण

सोनल चौहान, अक्किनेनी नागार्जुन की आगामी फिल्म द घोस्ट में एक इंटरपोल अधिकारी के रूप में दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।सूत्रों ने कहा कि, फिल्म में सख्त पुलिस वाली प्रिया की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री को अपने चरित्र के लिए गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ रहा है।एक्शन ²श्यों के लिए प्रशिक्षण के अलावा, अभिनेत्री स्टंट के लिए अपनी फिटनेस पर भी काम कर रही है। सूत्रों का दावा है कि, सोनल को अपनी तैयारी के दौरान चोटें भी आईं। हालांकि, लगता है कि इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। अभिनेत्री का अपनी भूमिका के लिए प्रशिक्षण का एक वीडियो अब सामने आया है और प्रशंसकों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा कर रहा है।द घोस्ट अपनी घोषणा के बाद से अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सोनल चौहान अपने करियर में पहली बार नागार्जुन के साथ नजर आएंगी और ट्रेलर में दोनों की झलक ने पहले ही प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading