31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कनाडा में स्वामीनारायण मंदिर में तोडफ़ोड़, दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे

टोरंटो ,15 सितंबर । कनाडा को टोरंटो स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोडफ़ोड़ के बाद दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए जिसका भारत ने ऐतराज जताया है। भारत ने कनाडा सरकार से एक्शन लेने का अनुरोध किया है। ट्वीट में भारतीय हाई कमीशन ने अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा है। भारतीय मूल के कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। इससे पहले भी अन्य मंदिरों में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है।
ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-धार्मिक समुदाय में रहते हैं जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। जिम्मेदार लोगों को उनके कार्यों के परिणामों का सामना करने के लिए स्थित होना चाहिए।
वहीं ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस तरह के हमले पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कनाडा के जीटीए में इस तरह की नफरत का कोई स्थान नहीं है। आइए आशा करते हैं कि जिम्मेदार अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘भारत के आजीवन मित्र’, पीएम मोदी ने बौद्ध विद्वान रॉबर्ट थर्मन के निधन पर जताया दुख

Newsdesk

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Newsdesk

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading