23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में आई तेजी, सेंसेक्स 60,600 के पार पहुंचा

मुंबई,15 सितंबर । वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में भी तेजी रही और सेंसेक्स 60,600 के पार पहुंच गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 329.15 अंक चढ़कर 60,676.12 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 92.4 अंक बढ़कर 18,096.15 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शुरुआती सौदों में बढऩे वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस तथा टाटा स्टील में गिरावट हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग और सियोल के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई के बाजार नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को लाभ के साथ बंद हुए थे।
पिछले सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.11 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.30 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,003.75 अंक पर बंद हुआ था।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत फिसलकर 94.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,397.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं’, साउथ के सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

Newsdesk

‘टाटा संस का मॉडल बचाना होगा’: टाटा ट्रस्ट्स ने आईपीओ का किया विरोध, अन्य विकल्पों पर विचार की मांग

Newsdesk

नेपाल और भारत ने बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण से लेकर व्यापार और कनेक्टिविटी पर की चर्चा, आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading