31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पांचवा दिन

कोल्लम 16 Sep. (Rns): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ केरल में आज पांचवे दिन हजारों लोगों की भागीदारी के साथ पोलयाथोडु जंक्शन से शुरू हुई।

कांग्रेस सांसद एवं पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्वीट किया , एक दिन के विश्राम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह 06.45 बजे कोल्लम से फिर से शुरू हुई। यह आज सुबह 13 किमी की दूरी तय करेगी और समुद्र के किनारे नींदकारा में रुकेगी। पदयात्रा पूर्वाह्न 11.00 बजे नींदकारा में रुकेगी और शाम पांच बजे फिर से रवाना होगी और करुणागापाल्की पहुंचेगी।

पदयात्रा के दौरान सुबह से ही सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें देखी गयी। पदयात्रा में शामिल लोग ‘मिले कदम, जुड़े वतन’ (कदम दर कदम हम भारत को एकजुट करें) का नारा लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता काजू उद्यमी और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), फॉरवर्ड ब्लॉक और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

कांग्रेस की यह यात्रा 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। केरल में 11 सितम्बर से शुरू हुई पदयात्रा 17 सितंबर को अलाप्पुझा में प्रवेश करेगी तथा 21 एवं 22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से होते हुए 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगा। केरल में 29 सितम्बर तक 19 दिवसीय पदयात्रा सात जिलों में 450 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading