23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने अग्रिम इलाकों का दौरा किया

श्रीनगर 16 Sep. (Rns): जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा के लिए कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत करने के निर्देश दिए।

दिलबाग सिंह ने कुपवाडा जिले के तीतवाल , केरन , गोगल धर का दौरा किया जहां उन्होंने सीमा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। उन्होंने वहां पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय लोगों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और सीमा पुलिस चौकियों का सर्वेक्षण किया।

सिंह ने तीतवाल में युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी और निर्माणाधीन शारदा मंदिर का भी दौरा किया। उन्होंने तीतवाल और केरन में जनसंपर्क बैठकें की और शांति बनाए रखने में लोगों की भूमिका की सराहना की।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading