नयी दिल्ली ,16 सितंबर। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नवी मुंबई के खारघर में सीजीएसटी अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय कंप्लेक्स केन्द्रीय जीएसटी परिसर का आज उद्घाटन किया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए 110 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान था लेकिन यह परियोजना 100 करोड़ रुपये में पूरी हो गयी है। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद यह परियोजना एनबीसीसी द्वारा समय पर पूरी की गयी है।
उन्होंने कहा कि एआई , डेटा एनालिटिक्स, आईओटी और इसी तरह की दूसरी प्रौद्योगिकियों का धोखाधड़ी करने वालों और कर चोरी करने वालों की पहचान करने में किये जाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर राजस्व सचिव तरूण बजाज ने कहा कि केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का अगला परिसर वडाला में आ रहा है जहा 40 एकड़ में 4000 आवासीय फ्लैटों का निर्माण किया जाना है। इसमें तीन आफिस टावर भी होंगे। पहले चरण में करीब 800 फ्लैट और एक आफिस टावर का निर्माण किया जायेगा।


