23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रेस्टोरेंट में ग्राहकों को गोमांस परोसता था रेस्टोरेंट मालिक, पैकेटों में भरे पड़े थे मांस के टुकड़े


सूरत ,16 सितंबर (आरएनएस)। अपने ग्राहकों को मांस के स्थान पर गोमांस परोसने के आरोप में एक रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार किया गया है और गुजरात के सूरत में उसके रेस्तरां दिल्ली दस्तरखवां से 60 किलो गाय का मांस जब्त किया गया। लालगेट थाना के हेड कांस्टेबल यजेंद्र दादूभाई ने कहा कि, 11 सितंबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि दिल्ली दस्तरखवां रेस्तरां में गोमांस रखा और परोसा जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ रेस्तरां के परिसर की तलाशी ली और तो मांस के छह पैकेट मिले।
प्रत्येक का वजन दस किलो था। सूरत पुलिस ने जब्त किए गए मांस को एफएसएल को भेजा, जिसने पुष्टि की कि यह गाय का मांस है, जिसके बाद उसने बीती देर रात सरफराज मोहम्मद वजीरखान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बीफ सप्लाई करने वाले अंसार की तलाश कर रही है। गुजरात में गाय और उसके बछड़े की हत्या पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading