September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

गेंदबाजों ने निराश किया : रोहित

मोहाली ,21 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी20 मैच में चार विकेट की हार के बाद खराब गेंदबाजी के प्रति निराशा जतायी।
भारत ने मोहाली में खेले गये टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाये थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को आसानी के साथ चार गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।
रोहित ने मैच के बाद कहा, मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी गेंदबाजी की। 200 रन बचाव करने के लिए एक अच्छा स्कोर है, और हमने मैदान में अपने मौके का फायदा नहीं उठाया। हमारे बल्लेबाजों की ओर से बहुत अच्छा प्रयास था, लेकिन गेंदबाज काफी नहीं थे। हमें इन चीजों पर गौर करने की जरूरत है, लेकिन इस मैच से हम यह समझ सकते हैं कि हमने क्या गलतियां कीं।
उन्होंने कहा, आप अंतिम चार ओवरों में 60 रन बनाने के लिए खुद पर भरोसा कर सकते हैं। हम समय पर अतिरिक्त विकेट नहीं ले पाए। अगर हम एक और विकेट लेते तो हालात कुछ और होते। आप हर रोज 200 रन नहीं बना सकते, आपको अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है। हार्दिक ने हमें वहां पहुंचाने के लिए वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। हमें अगले मैच से पहले अपनी गेंदबाजी पर गौर करना होगा।

अन्य ख़बरें

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

एशिया कप में कब तक चलेगा ट्रॉफी को लेकर विवाद? मोहसिन नकवी अब नहीं बन पाएंगे भारत की राह में रोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading