November 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों का टारगेट दिया, हार्दिक ने 3 गेंदों पर लगाए 3 छक्के

मोहाली ,21 सितंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य है।
मैच में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं। उमेश यादव को मौका मिला है, जबकि हर्षल पटेल की भी वापसी हुई है। स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। कप्तान रोहित ने टॉस के दौरान बताया कि बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे, लेकिन संभवत: अगले दोनों मैच खेलेंगे।
केएल राहुल व हार्दिक पांड्या के अर्धशतक
केएल राहुल ने 32 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए और इस दौरान 3 छक्के व 3 चौके भी लगाए। ये उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 18वां अर्धशतक था तो वहीं भारतीय धरती पर ये उनका 10वां अर्धशतक था। इस मैच में उन्होंने 35 गेंदों पर 3 छक्के व 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाए और कैच आउट हुए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों पर 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
विराट कोहली ने इस मैच में निराश किया और 2 रन बनाए जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 11 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 46 रन की तेज पारी खेली, लेकिन वो ग्रीन की गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं अक्षर पटेल व दिनेश कार्तिक ने 6-6 रन की पारी खेली।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment