माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेंता में हुई 52 वर्सिये मजदूर की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है,वही मजदूर की मौत की कातिल उसकी दस्ता पत्नी निकली है,
जहा एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जानकारी देते हुवे बताया की 1 सितंबर को करमेता में खेत मे एक अज्ञात शव पुलिस को मिला था जिसके गले मे चोट के निशान थे,वही मर्ग कायम कर अज्ञात की शिनाख्ती राजभान मरावी के रूप में की गई जो क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता था,
वही हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी की गई तो पता चला मृतक की दासता पत्नी सुरवती बाई राजभान के साथ मजदूरी करती थी,जहाँ सुरवती बाई ने पूछताछ में चार लोगों पर संदेह जताया था,जिन्हें अभिरक्षा में लेते हुए सघन पूछताछ की गई लेकिन चारो की इस हत्या में संलिप्ता नही पाई गई।
वही इस मामले के बाद सुरवती बाई अपने मायके चली गयी जहा पूछताछ में पता चला की सुरवती बाई और मृतक का अक्सर झगड़ा होता था,और मृतक अपनी दासता पत्नी के मजदूरी के रुपए भी ले लेता था,वही दोनो शराब भी साथ मे पीते थे,
गठित टीम के द्वारा सुरवती बाई को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई जिसने राजभान मरावी की हत्या करना कबुल की वही हत्या का कारण आरोपिया ने बताया की राजभान अक्सर उसे शराब पीकर लड़ता था और उसके मजदूरी के रुपए लेकर अपनी पत्नी और बच्चो को देता था,इसी बात को लेकर 30 सितंबर को राजभान से विवाद हुआ विवाद के दौरान राजभान के लोवर का नाड़ा खिंचकर उसका गला घोंटकर हत्या करदी,
जहाँ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सुरवती बाई को गिरफ्तार किया है।


