23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कुपवाड़ा में घुसपैठ नाकाम: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनगर 25 Sep.(Rns)- उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। “सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के माछिल इलाके में एलओसी टेकरी नार के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया।



पुलिस ने कहा, मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इनके पास से दो एके-47 राइफल, दो पिस्तौल और चार हथगोले सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।



बता दें कि इससे पहले शनिवार की रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। फायरिंग में घायल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के हमले में घायल मजदूरों की शिनाख्त बिहार के बेतिया जिले के शमशाद व फैजान कासरी के रूप में हुई है। दोनों काम कर रतनीपोरा लौट रहे थे तभी रास्ते में आतंकियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading