31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अंकिता हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नाखुश परिवार, अंतिम संस्‍कार नहीं करने पर अड़े पिता

श्रीनगर-गढ़वाल 25 Sep. (Rns): पौड़ी के श्रीनगर में आईटीआई घाट पर अंकिता भंडारी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। हालांकि, अंकिता के पिता ने फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने तक बेटी का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। फिलहाल प्रोविशनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, जिसमें मौत से पहले मारपीट की पुष्टि हुई है और मौत का कारण डूबना बताया गया है। अंकिता के परिजनों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।



अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बेटी का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा, सरकार ने आधी रात को बुलडोजर चलाकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ किया है। अंकिता का अंतिम संस्कार तभी होगा, जब फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। फिलहाल जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। इस केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।



परिजनों का कहना है कि सबूत मिटाने के लिए रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। वहीं परिजनों ने अंकिता के पोस्टमार्टम पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग की है। वहीं शासन-प्रशासन अंकिता भंडारी के परिजनों को मनाने में जुटा है, क्योंकि परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।



अंकिता भंडारी हत्याकांड से पूरे प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। श्रीनगर-गढ़वाल के आईटीआई घाट पर दूर-दराज से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। हत्याकांड के विरोध में श्रीनगर व्यापार सभा ने बाजार बंद रखा है। शहर में माहौल गमगीन है। आईटीआई घाट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading