November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमेरिका: पेन्सिलवेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में फायरिंग, मची भगदड़

पेन्सिलवेनिया 25 Sep. : पेन्सिलवेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में हैलोवीन-थीम कार्यक्रम के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान कम से कम पांच लोग घायल हो गए जिनमें से दो गोलियों से घायल हुए हैं। इस घटना का केवल कुछ ब्योरा मिल सका है। ये घटना रात करीब 11 बजे शुरू हुई। पुलिस अधिकारियों को पिट्सबर्ग के दक्षिण-पूर्व में वेस्ट मिफ्लिन के पार्क में एक शूटर होने की सूचना देकर बुलाया गया था।

शुरुआती खबरों के मुताबिक कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बंदूक की गोली के शिकार हुए, जबकि ऐसे दो लोग थे, जिनको दूसरी चोटें आईं है। माना जा रहा है कि संभवतः घटनास्थल से भागते समय ये लोग घायल हुए। घायलों की हालत के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया गया। एक अधिकारी ने अपने बयान में लोगों से कहा कि इलाके में इस समय चल रही आपातकालीन सेवाओं के कारण केनीवुड पार्क में इस समय जाने से बचें। बयान में कहा गया कि जैसे ही हमारे पास अधिक जानकारी आती है, लोगों को उसके बारे में बताया जाएगा।

बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर बुलाया गया है, जिनमें एम्बुलेंस और एक मेडिकल हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। घायलों की सही संख्या के साथ ही शूटर के बारे में भी कोई जानकारी साफ नहीं थी, जबकि केनीवुड पार्क ने एक बयान में कहा कि पार्क रात के लिए बंद कर दिया गया है और सभी मेहमान बाहर निकल गए हैं। हम स्थानीय कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं। हमारे मेहमानों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

Newsdesk

सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment