November 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

टेस्ट और टी 20 सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची पाकिस्तान टीम

Pakistan players celebrate fall of Tamim Iqbal’s wicket during a WT20 match between Pakistan and Bangladesh at Eden Gardens in Kolkata, on March 16, 2016.

वॉरसेस्टरशायर, 29 जून | कोविड-19 महामारी और अपने 20 खिलाड़ियों तथा स्पोर्ट स्टाफ के कोरोनावायस पॉजिटिव पाए जाने के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम रविवार को इंग्लैंड पहुंच गई। इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को अगस्त-सितंबर में तीन टेस्ट और इतने ही टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पाकिस्तानी क्रिकेटर और उनके स्पोर्ट स्टाफ लाहौर से एक चार्टड प्लेन के जरिए मैनचेस्टर पहुंची। इसके बाद वहां से उन्हें वॉर्कयाशर ले जाया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर टीम के आगमन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ मास्क पहने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेहमान टीम 14 दिन के अपने आइसोलेशन अवधि से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की जांच प्रक्रिया से गुजरेगी। आइसोलेशन अवधि पूरा करने के बाद उन्हें अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी। टीम 13 जुलाई को डबीर्शायर जाएगी।

इंग्लैंड रवाना से होने से पहले ही पाकिस्तान के 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें छह को अभी लाहौर में ही रोक लिया गया है और इन खिलाड़ियों को तभी इंग्लैंड आने की अनुमति दी जाएगी जब उनके लगातार दो कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आएंगे।

जिन छह खिलाड़ियों को रोका गया है, उनमें फखर जमान, मोहम्मद हसैन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज शामिल है।

ईसीबी ने हालांकि पाकिस्तान के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के मैच के तारीखों की घोषणा नहीं की है। सीरीज खाली स्टेडियम में खेली जाएगी।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment