September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत,एक गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग ,26 सितंबर (आरएनएस)। केदारनाथ हाईवे पर बीती रात करीब दस बजे एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रंफर किया गया। तीनों लोग गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चर लेकर गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार केदारनाथ हाईवे पर बीती रात दस बजे के करीब एक वाहन गौरीकुंड की ओर जा रहा था कि गबनी गांव के पास उसने पैदल आ रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह तीनों गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चर लेकर गांव लौट रहे थे कि गबनी गांव के पास उनके साथ हादसा हो गया। घटना में जखोली ब्लॉक के मुसाढुंग निवासी हरवीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष और मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 34 वर्ष गंभीर घायल हो गया। दोनों मृतकों का सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया जबकि गंभीर घायल को हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। इधर, परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई गई है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल और पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि यह मामला हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है। अज्ञात के खिलाफ अगस्त्यमुनि थाने में मुददमा दर्ज कर दिया गया है। सीसीटीबी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीओ ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई जबकि एक गंभीर घायल को एम्स रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को पकडऩे के प्रयास चल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, भारत तेज गति से प्रगति कर रहा’, 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Newsdesk

7.8 प्रतिशत की विकास दर तक पहुंचना एक बड़ा बदलाव, राहुल गांधी को आर्थिक विकास की समझ नहीं : रविशंकर प्रसाद

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading