21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

जकार्ता ,01 अक्टूबर । इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत उत्तरी सुमात्रा में शनिवार सुबह 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए और किसी के हताहत होने की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं है।
देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के हवाले से कहा कि भूकंप शनिवार को जकार्ता समय 02.28 पर आया, जिसका केंद्र उत्तरी तपनौली जिले से 15 किमी उत्तर पश्चिम में था और 10 किमी की गहराई में था।
भूकंप के बाद क्रमश: 5.1 और 5.0 की तीव्रता वाले दो झटके आए, जिनमें सुनामी की संभावना नहीं थी।
उत्तरी सुमात्रा प्रांत के नियास द्वीप के लिए खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख अगस विबिसोनो ने कहा कि अब तक उत्तरी तपनौली जिले के सबसे कठिन क्षेत्रों सहित किसी के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने फोन के माध्यम से समाचार एजेंसी को बताया, हमें उत्तरी तपनौली जिले में बचाव दल से जानकारी मिली है कि अब तक वहां कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है। झटके पास के आचे प्रांत में भी महसूस किए गए।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading